सीपीएमटी की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं तो़ पढ़े ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने सीपीएमटी की तीसरी काउंसलिंग अगले आदेशों तक स्थगित कर दी है। यह जानकारी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि तीसरी काउंसलिंग 19 सितंबर से ही शुरू हो गई थी, लेकिन जैसे ही हाईकोर्ट के आदेशों की जानकारी हुई काउंसलिंग स्थगित कर दी गई। दरअसल, प्रदेश सरकार ने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट के कोटे की खाली रह गईं सीटों को स्टेट कोटे में बदल लिया था।
इसी के बाद सरकार एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए तीसरी काउंसलिंग करा रही थी। इसी मामले में हाईकोर्ट में एक छात्र ने अपील की थी कि ऑल इंडिया कोटे की सीटों को स्टेट कोटे में बदलने के बजाय निचली मेरिट से ही भरा जाए।
कोर्ट के अगले आदेश तक नहीं होगी काउंसलिंग
इसी मामले में हाईकोर्ट ने काउंसलिंग पर स्टे लगा दिया था। हाईकोर्ट के 15 सितंबर के इस आदेश की जानकारी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को 20 सितंबर की शाम को लगी।
इसी के बाद महानिदेशक ने यह काउंसलिंग अगले आदेशों तक के लिए स्थगित कर दी है। महानिदेशक ने बताया कि जैसे ही हाईकोर्ट के इस मामले में कोई दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसी के बाद अब तीसरी काउंसलिंग कराई जाएगी।
जिन अभ्यर्थियों ने रविवार को काउंसलिंग कराई थी उनके भी सीट एलाटमेंट लेटर अभी जारी नहीं किया गया है।