जानिए,सीपीएमटी में कब होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 26 अगस्त से शुरू होने जा रही है। छात्र-छात्राओं को 24 अगस्त को ही काउंसलिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा।
काउंसलिंग चार शहरों लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व मेरठ में एक साथ कराई जाएगी। काउंसलिंग का दूसरा चरण 31 अगस्त तक चलेगा। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण डॉ. वीएन त्रिपाठी ने दूसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
प्रदेश के 13 संस्थानों में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों के लिए काउंसलिंग का यह दूसरा चरण है। पहले चरण की काउंसलिंग जून में हो चुकी है। प्रदेश सरकार एआईपीएमटी की काउंसलिंग के बाद ही दूसरी काउंसलिंग कराना चाहती थी। इसलिए दूसरी काउंसलिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराई जा रही है।
ऑनलाइन होगी सीपीएमटी काउंसलिंग
सरकारी संस्थानों में बीडीएस केवल किंग जार्ज चिकित्स विश्वविद्यालय, लखनऊ के पास है। काउंसलिंग का तीसरा चरण सितंबर में होगा। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि चारों शहरों में काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी।
लखनऊ में काउंसलिंग संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में होगी। कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज होगी। इलाहाबाद में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व मेरठ में लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में होगी। चारों ही स्थानों में काउंसलिंग की तैयारियां करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पहले दिन काउंसलिंग स्थल पर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। दूसरे दिन सीट आवंटित की जाएगी। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र की मूल कॉपी के साथ ही सभी प्रमाणपत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित प्रतिलिपि व फोटो की चार प्रतियां लानी होंगी। अभ्यर्थियों को सीपीएमटी प्रवेश पत्र की मूल प्रति लानी होगी।
किस दिन किसकी रिपोर्टिंग व काउंसलिंग
रिपोर्टिंग- 24 व 25 अगस्त स्टेट रैंक 1 से 500 तक (सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी, पीएच, ईए, एफएफ, एनसीसी, जीएल व ओपेन श्रेणी)
काउंसलिंग-26 अगस्त
रिपोर्टिंग- 25 व 26 अगस्त स्टेट रैंक 501 से 800 तक (सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी, पीएच, ईए, एफएफ, एनसीसी, जीएल व ओपेन श्रेणी)
काउंसलिंग-27 अगस्त
रिपोर्टिंग- 26 व 27 अगस्त स्टेट रैंक 801 से 1700 तक (सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी, पीएच, ईए, एफएफ, एनसीसी, जीएल व ओपेन श्रेणी)
काउंसलिंग-28 अगस्त
रिपोर्टिंग- 27 व 28 अगस्त स्टेट रैंक 1701 से 4000 तक (एससी, एसटी ओपेन श्रेणी व सामान्य व ओबीसी के निशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व एनसीसी श्रेणी)
काउंसलिंग-30 अगस्त
रिपोर्टिंग- 28 व 30 अगस्त स्टेट रैंक 4001 से 15000 तक (एसटी के समस्त अर्ह अभ्यर्थी, सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी के सब केटेगिरी के अभ्यर्थी)काउंसलिंग-31 अगस्त