CPMT: अब वेबसाइट पर होंगे रैंकिंग और रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएमटी में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिणाम और रैंकिंग भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। कोई भी व्यक्ति काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। सीपीएमटी की अभ्यर्थी अर्चना की याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति दिलीप की खंडपीठ ने ये आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के परिणाम और उनकी रैंकिंग को सार्वजनिक रूप से वेबसाइट पर अपलोड करना जरूरी है।
इससे चयन में मेरिट का उल्लंघन करने जैसे आरोप नहीं लगेंगे। न्यूनतम अंक नहीं पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची अलग से लोड की जा सकती है।
धांधली का लग सकेगा पता
ऐसा करने से कोई भी अभ्यर्थी यह जान सकेगा कि उससे कम रैंकिग के किसी अभ्यर्थी का चयन तो नहीं हो गया है।
याची के अधिवक्ता राहुल चौधरी का कहना था कि याची ने यूपी सीएमईटी 2014 के कॉमन इंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुई।
उसे अनुसूचित जाति वर्ग में न्यूनतम 40 प्रतिशत से कम अंक मिले जिससे उसका नाम परिणाम सूची में शामिल नहीं किया गया।
प्रदेश सरकार के अधिवक्ता का कहना था कि परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किया गया था मगर प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद ऐसे अभ्यर्थियों के नाम परीक्षा परिणाम से हटा दिए गए जो चयनित नहीं हो सके हैं।
कोर्ट ने भविष्य में सभी अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम और रैंकिग वेबसाइट पर जारी करने का निर्देश दिया है