फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CPMt counselling starts from 22 june in up

UP CPMT: काउंसलिंग पर जाने से पहले पढ़ें ये खबर

Mon, 22 Jun 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 22 Jun 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
CPMt counselling starts from 22 june in up

उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए काउंसलिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है। काउंसलिंग चार शहरों लखनऊ,कानपुर,इलाहाबाद व मेरठ में एक साथ कराई जाएगी। इसका पहला चरण 27 जून तक चलेगा। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 13 संस्थानों में एमबीबीएस की 1459 व बीडीएस की 51 सीटों के लिए काउंसलिंग होने जा रही है। जहां तक बीडीएस की बात की जाए तो यह सरकारी संस्थानों में केवल किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पास है। काउंसलिंग का दूसरा चरण जुलाई में होना है। जबकि तीसरा चरण सितंबर में होगा।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि चारों शहरों में काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी। लखनऊ में काउंसलिंग संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व मेरठ में लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन काउंसलिंग स्थल पर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

दूसरे दिन काउंसलिंग कर सीट आवंटित की जाएगी। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र के साथ ही सभी प्रमाणपत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित प्रतिलिपि व फोटो की चार प्रतियां लानी होंगी। अभ्यर्थियों को सीपीएमटी प्रवेश पत्र की मूल प्रति लानी होगी।

कहां कितनी हैं एमबीबीएस की सीटें

CPMt counselling starts from 22 june in up

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी210
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर159
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा124
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद125
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ125
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी82
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर82
यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई, इटावा127
राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर 85
कुल सीट1459

किस दिन किसकी काउंसलिंग

CPMt counselling starts from 22 june in up

22 व 23 जून :स्टेट रैंक 1 से 300 तक (सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी ओपेन श्रेणी)
23 व 24 जून: स्टेट रैंक 301 से 700 तक (सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी ओपेन श्रेणी)
24 व 25 जून :स्टेट रैंक 701 से 2200 तक (सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी ओपेन श्रेणी)
25 व 26 जून:स्टेट रैंक 2201 से 7000 तक (एससी, एसटी ओपेन श्रेणी व सामान्य व ओबीसी के निशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व एनसीसी श्रेणी)
26 व 27 जून:स्टेट रैंक 7001 से 15000 तक (एससी के समस्त अर्ह अभ्यर्थी,सामान्य,ओबीसी,एससी व एसटी के सब केटेगिरी के अभ्यर्थी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed