फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CPMT and railway board exam today

सीपीएमटी और रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा आज

Sun, 20 Jul 2014 03:38 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Jul 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
CPMT and railway board exam today

उत्तर प्रदेश कम्बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट रविवार को होगा। प्रदेश के 15 जनपदों के 209 परीक्षा केंद्रों पर 1,09,295 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लखनऊ में सबसे ज्यादा 21,822 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


एग्जाम सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगा। पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। सभी परीक्षार्थियों को नए रोलनंबर और नए परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस और नए एडमिट कार्ड भी रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचने की अपील की गई है। वहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद की सहायक लोको पायलट की अंतिम चरण की परीक्षा रविवार को सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक 60 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में लगभग 60 हजार आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े होंगे परीक्षा के नियम

CPMT and railway board exam today

सीपीएमटी के चीफ को-ऑर्डिनेटर प्रो. एके सिंह ने बताया कि परीक्षा अपना नया एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि परिक्षार्थी को अपना एडमिट कार्ड किन्ही कारणों से नहीं मिला है तो वो वेबसाइट पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या सीपीएमटी रोल नंबर डालकर परीक्षा केंद्र की जानकारी ली जा सकती है।

परीक्षार्थी एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा केंद्र से 20 जुलाई 2014 को सुबह आठ से नौ बजे तक भी ले सकते हैं। 22 जून को निरस्त हुई परीक्षा में के एडमिट कार्ड इसमें मान्य नहीं होंगे।

प्रो. एके सिंह ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल घड़ी, पेन, मोबाइल, लाना मना है। एनालॉग घड़ी (साधारण) का प्रयोग किया जा सकता है।

अभ्यर्थी से होगी पूछताछ

CPMT and railway board exam today

यदि कोई परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा जाता है तो उसे परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को ओएमआर शीट पर ये भी जानकारी देनी होगी कि उसने कितने प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।

दूसरी ओर, रेलवे ने भीड़ को देखते हुए सात अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने का आदेश दिया है। वहीं, दो कंपनी पीएसी और 100 अतिरिक्त जीआरपी जवानों की भी तैनाती स्टेशन में की जाएगी।

एसटीएफ लाएगी पेपर, परीक्षा केंद्रों पर जैमर
सीपीएमटी की सुरक्षा से इस बार कोई भी समझौता नहीं किया गया है। प्रिंटिंग प्रेस से ट्रेजरी और परीक्षा केंद्रों तक पेपर एसटीएफ की देखरेख में जाएंगे।

इसके बाद परीक्षा केंद्रों से ओएमआर सीट भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रेजरी में शिफ्ट की जाएगी। चीफ को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि 6500 से अधिक लोगों की टीम परीक्षा व्यवस्था के लिए लगायी गई है। सभी टीमों को रवाना कर दिया गया है। एक केंद्र पर 560 परीक्षार्थियों को ही रखा गया है।

जानें कहां कितने अभ्यर्थी

CPMT and railway board exam today

15 ओएसडी, 15 नोडल ऑफिसर, 15 सहायक नोडल ऑफिसर, 15 सिटी रिप्रेजेंटेटिव, 209 पर्यवेक्षक, 418 केजीएमयू रिप्रेजेंटेटिव, 6250 कक्ष निरीक्षक

जनपद--केंद्र--परीक्षार्थी
लखनऊ--41--21822
कानपुर--31--15189
वाराणसी--25--12761
इलाहाबाद--19--10891
आगरा--14--6930

अलीगढ़--06--2883
बरेली--08--4531
फैजाबाद--06--2996
गाजियाबाद--15--7957
गोरखपुर--15--7560

झांसी--04--2078
मेरठ--10--5331
मुरादाबाद--07--3800
नोएडा--04--2328
सहारनपुर--04--2259

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed