फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cpmt-2015 date changed.

सीपीएमटी-2015: बदल गई परीक्षा की डेट, देखें यहां

Fri, 10 Apr 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
cpmt-2015 date changed.

कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट-2015 (सीपीएमटी) की परीक्षा तिथि में शासन ने परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


अब यह 24 मई को न होकर 25 मई को होगी। इस संबंध में शासन का पत्र बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति को प्राप्त हुआ।
 
परीक्षा के समन्वयक डॉ. अजेय कुमार गुप्त ने बताया कि चूंकि 24 मई को ही जेईई (एडवांस) की परीक्षा भी है।
 
ऐसे में विचार-विमर्श के बाद शासन ने परीक्षा की तिथि में परिवर्तन का निर्णय लिया है। डॉ. अजेय ने बताया कि परीक्षा तिथि के अलावा किसी और तिथि में परिवर्तन नहीं किया गया है।

यहां देखें और डिटेल

cpmt-2015 date changed.

पहले से तय कार्यक्रम के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को 20 मार्च से ऑन लाइन आवेदन करना होगा।

जिसकी अंतिम तिथि 22 अप्रैल तय की गई है। प्रवेश पत्र आठ मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा परिणाम के लिए 15 जून प्रस्तावित है।

प्रदेश के 15 जिलों में यह परीक्षा होनी है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 25 जून से 17 सितंबर तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed