फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court orders to remove shriram word from school's name

स्कूल के नाम में 'श्रीराम' के इस्तेमाल पर रोक

Thu, 22 May 2014 09:03 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
court orders to remove shriram word from school's name

गुड़गांव के एक स्कूल के नाम के आगे से 'श्रीराम' शब्द के इस्तेमाल पर अदालत ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एसआरएफ फाउंडेशन और श्री एडुकेयर लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने द्वारका सेक्टर-10 स्थित श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को अब अपनी वेबसाइट और स्कूल के नाम के साथ श्रीराम के नाम के इस्तेमाल करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

इसके पीछे जो कारण बताए गए हैं वह धार्मिक होने के बजाय बड़े ही टेक्निकल हैं।

इसलिए लगाई रोक

court orders to remove shriram word from school's name

एसआरएफ फाउंडेशन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड मुकुंड त्रिवेदी ने बताया कि अधिकतर लोग श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को द श्रीराम स्कूल का ही एक अंग समझते थे।

स्कूल द्वारा अपनी वेबसाइट के डोमेन नेम में भी उसी तरह फॉन्ट और वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था, जो ट्रेडमार्क नियमों के खिलाफ है।

जबकि वास्तव में श्रीराम वर्ल्ड स्कूल का द श्रीराम स्कूल से कोई लेना देना नहीं है। एसआरएफ फाउंडेशन और श्री एडुकेयर लिमिटेड ने संयुक्त रूप से हाईकोर्ट में केस दर्ज की थी, जिसका फैसला द श्रीराम स्कूल के पक्ष में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed