{"_id":"0f18e13027e19073c64f2005ddc6ceeb","slug":"course-will-be-completed-by-extra-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में अब एक्सट्रा क्लासेज से पूरा कराएंगे कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में अब एक्सट्रा क्लासेज से पूरा कराएंगे कोर्स
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में सात मार्च से वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं लेकिन अभी तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
स्नातक में बीए ऑनर्स, बीकॉम आनर्स व बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कक्षाओं के स्टूडेंट्स की शिकायत है कि परीक्षा की तिथियां तो घोषित कर दी गईं लेकिन अब तक कोर्स पूरा नहीं कराया गया है।
फिलहाल, बीए ऑनर्स अंग्रेजी के साथ पढ़ाए जाने वाले दूसरे विषय, जिसमें राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र शामिल है, उनमें अभी तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कक्षाओं की मरम्मत होने के कारण राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई नहीं हो पाई। अब सोमवार से एक्स्ट्रा कक्षाएं लगाकर कोर्स पूरा करवाया जाएगा।
एलयू में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. निशी पांडेय का कहना है कि बीए ऑनर्स अंग्रेजी के अन्य विषय, जिसमें राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र शामिल हैं।
इसका कोर्स पूरा करवाने के लिए सोमवार से एक्स्ट्रा क्लासेज चलेंगी। अभी परीक्षाएं शुरू होने में वक्त है और उससे पहले कोर्स पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विभाग में कक्षाओं की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में अब सोमवार को कक्षाएं तैयार करके हैंडओवर की जाएंगी, तुरंत एक्स्ट्रा क्लासेज लगाकर इनका छूटा कोर्स पूरा करवा देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि समाजशास्त्र विषय का कोर्स पूरा करने के लिए भी विभागाध्यक्ष से बातचीत की गई है। उसे भी पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन विषय का कोर्स पढ़ाया जा रहा है।
छात्र भी रेग्युलर कक्षाएं करने नहीं आ रहे हैं। कभी 10 छात्र आते हैं तो कभी 15। वहीं, कॉमर्स फैकल्टी में भी अधूरा कोर्स होने की शिकायतें की जा रही हैं।
यहां बीकॉम ऑनर्स द्वितीय व तृतीय वर्ष के स्टूडेंट्स की शिकायत है कि अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हो पाया है।
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्स में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की भी शिकायत है कि अभी तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। एलयू में शिक्षकों की उपस्थिति का ब्यौरा प्रत्येक दिन कुलपति कार्यालय भेजने की व्यवस्था है।
लेकिन कई विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। बहुत कम विभाग ही अपने यहां उपस्थिति का ब्यौरा कुलपति कार्यालय को प्रेषित कर रहे हैं।