UPTU: एनआरआई कोटे की काउंसलिंग 19-20 को
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्घ इंजीनियरिंग
इन दोनों ही कोटे के तहत दाखिले के लिए स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 जून तक भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स में से चयनित स्टूडेंट की सूची 17 जून को डिस्प्ले की जाएगी।
इंजीनियरिंग व
मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई)
2014 के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि 19 को एनआरआई कोटे के तहत
आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की और 20 जून को कश्मीरी माइग्रेंट की ऑनलाइन
काउंसलिंग होगी।
प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैंपस में ऑनलाइन काउंसलिंग
होगी। वेबसाइट www.upsee.nic.in से स्टूडेंट फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
कश्मीरी माइग्रेंट स्टूडेंट के लिए हर संस्थान में एक सीट आरक्षित होती है।
बीटेक, बीफॉर्मा, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफ व बीएफएडी आदि कोर्सेज में
दाखिले के लिए स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।