फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   counselling under nri reservation in uptu

UPTU: एनआरआई कोटे की काउंसलिंग 19-20 को

Mon, 09 Jun 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
counselling under nri reservation in uptu

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्घ इंजीनियरिंग

विज्ञापन
व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए एनआरआई कोटे व कश्मीरी माइग्रेंट कोटे के तहत काउंसलिंग 19 व 20 जून को होगी।

इन दोनों ही कोटे के तहत दाखिले के लिए स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 जून तक भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स में से चयनित स्टूडेंट की सूची 17 जून को डिस्प्ले की जाएगी।


इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि 19 को एनआरआई कोटे के तहत आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की और 20 जून को कश्मीरी माइग्रेंट की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी।

प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैंपस में ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। वेबसाइट www.upsee.nic.in से स्टूडेंट फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

कश्मीरी माइग्रेंट स्टूडेंट के लिए हर संस्थान में एक सीट आरक्षित होती है। बीटेक, बीफॉर्मा, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफ व बीएफएडी आदि कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed