{"_id":"35bac108afeb5d81110cb2bdd95028a7","slug":"counselling-starts-in-kkc-and-vidyant","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन कॉलेजों में शुरू हो गई काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इन कॉलेजों में शुरू हो गई काउंसलिंग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत चल रहे बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसलिंग सोमवार को होगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. धर्म कौर के अनुसार दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 30, 31 अगस्त और दो सितंबर को सभी मूल दस्तावेज और 15 हजार रुपये फीस का बैंक ड्राफ्ट लेकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों की मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इधर, श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) ने भी स्ववित्तपोषित कोर्सेज की दूसरी कटऑफ जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत बीए में 40 प्रतिशत से ज्यादा नंबर पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को दाखिले का मौका दिया जाएगा। बीए, बीकॉम और एमए हिंदी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे से तीन बजे के बीच काउंसलिंग होगी। एमए हिंदी में 20 सीटें खाली हैं।
एमए हिंदी की 20 सीटों पर दाखिले के लिए नए प्रवेश फॉर्म भी मांगे गए हैं। प्रवेश की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।