{"_id":"062c426b7bdc4aa8c3d5d507ac373cc6","slug":"counselling-schedule-for-nursing-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कब होगी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़िए, कब होगी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में काउंसलिंग होगी। हिमाचल प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ने जीएनएम प्रशिक्षण के शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए यह तारीख तय की है।
विज्ञापन
इन संस्थानों में जमा दो में प्राप्त अंकों की वरीयता सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रदेश में भारतीय परिचारिका परिषद नई दिल्ली से निजी क्षेत्र में कुल 31 नर्सिंग संस्थान मान्यता प्राप्त हैं। निदेशालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि निजी नर्सिंग संस्थानों में कुल स्वीकृत सीटों में से 50 सीटें स्टेट कोटा और 50 प्रतिशत सीटें प्रबंधकीय कोटे से भरी जाती हैं।
विज्ञापन
प्रबंधकीय वर्ग में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सीधे तौर पर संबंधित निजी संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी का 40 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से किसी भी विषय से जमा दो पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर, 2015 तक 17 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट तथा वांछित शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट नियमानुसार मान्य होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।