फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Counselling Schedule for BCom Admission in Chandigarh Colleges

BCom दाखिले का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें

Tue, 01 Jul 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Jul 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Counselling Schedule for BCom Admission in Chandigarh Colleges

पंजाब यूनिवर्सिटी इवनिंग विभाग और शहर के 11 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम की 2100 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार, काउंसिलिंग 3 से 7 जुलाई तक पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में होगी।

विज्ञापन


3 जुलाई को आउटसाइड कोटे (15 फीसदी) सीटों के लिए 1 से 500 रैंक वाले स्टूडेंट की सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक काउंसिलिंग होगी। दोपहर 2 बजे विकलांग कोटे के योग्य उम्मीदवारों की काउंसिलिंग होगी। शाम 4 बजे यूटी कोटा (85 फीसदी) जनरल कैटेगरी में 1 से 150 रैंक वालों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
4 जुलाई को यूटी कोटा (85 फीसदी) जनरल कैटेगरी में 151 से 800 रैंक की काउंसिलिंग सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगी। 5 जुलाई को यूटी कोटे में जनरल कैटेगरी में 801 से 1600 रैंक तक की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 जुलाई को यूटी कोटे में सुबह 9 से 1 बजे तक जनरल कैटेगरी में 1601 से 2600 रैंक वालों की, दोपहर 2 से 4 बजे रिजर्व कैटेगरी (एससी) में 1 से 250 रैंक वालों की, शाम 5 बजे के बाद स्पोर्ट्स, डिफेंस, सिंगल गर्ल चाइल्ड, कश्मीरी माइग्रेंट, कैंसर, थैलेसिमिया और एड्स पीड़ित कैंडीडेट्स को दाखिला दिया जाएगा।


7 जुलाई को पीयू के इवनिंग विभाग की 70 सीटों के लिए दाखिला दिया जाएगा। जनरल कैटेगरी में 1 से 600 रैंक वालों को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे बुलाया गया है। 2 बजे से सभी रिजर्व कैटेगरी पर दाखिला दिया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी हिदायतें
-विद्यार्थी सभी मूल प्रमाण पत्र और एक फोटोकॉपी सेट साथ लेकर आएं।
-डॉक्यूमेंट्स में 10वीं,12वीं के सर्टिफिकेट्स भी साथ लेकर आएं।
-रिजर्व कैटेगरी का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
-काउंसिलिंग में स्टूडेंट का शामिल होना अनिवार्य है।
-कालेज शिफ्ट करने की सुविधा दूसरी काउंसिलिंग में ही मिल सकेगी।
-प्राइवेट कालेज के लिए विद्यार्थियों को 18 हजार और सरकारी कालेज के लिए 8 हजार की पहली किस्त काउंसिलिंग के समय ही देनी होगी।
-बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग 24 और 25 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed