फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   counselling program change for ITI admission

आईटीआई में दाखिले का काउंसिलिंग कार्यक्रम बदला

Thu, 09 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
counselling program change for ITI admission

हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने साल 2015-16 के लिए सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम में संशोधन किया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि काउंसिलिंग का नवीनतम कार्यक्रम काउंसिलिंग पोर्टल haryanaitiadmissions.in पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

 
नए कार्यक्रम के मुताबिक जिन विद्यार्थियों को पहली और दूसरी काउंसिलिंग में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है या जिन्होंने आवंटित सीट के प्रति दाखिला नहीं लिया है, वे भी अगले चरण की काउंसिलिंग में फिर से भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही वे नई ट्रेड या संस्थान का विकल्प फिर भर सकते हैं। तीसरी काउंसिलिंग में केवल उन्हीं प्रार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी, जिन्होंने तीसरी काउंसिलिंग के लिए फिर से ट्रेड या संस्थान का विकल्प भरा है। इसलिए दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेड और संस्थान का विकल्प फिर से भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली जून से 15 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जुलाई को काउंसिलिंग पोर्टल पर मेरिट सूची प्रदर्शित की गई थी। सफल उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed