फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   counselling in uttarakhand colleges

काउंसिलिंग का दौरः कहीं भीड़, कहीं सन्नाटा

Wed, 23 Jul 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Jul 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
counselling in uttarakhand colleges

उत्तराखंड में इस वक्त नए सत्र में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का दौर चल रहा है। कुछ जगहों पर छात्रों की भारी भीड़ नजर आ रही है तो कहीं सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


तिथि आगे बढ़ाई जाने के बावजूद छात्रों में उत्साह कम नजर आ रहा है।

एमबीबीएस की 13 सीटों पर 214 दावेदार
यूपीएमटी काउंसिलिंग के द्वितीय चरण में भी एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

विधानसभा उपचुनाव के चलते एक दिन के ब्रेक के बाद दोबारा शुरू हुई एमबीबीएस काउंसिलिंग में मंगलवार को 601-1600 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डॉ. बीएस रावत ने बताया कि इनमें से 214 छात्रों ने रिपोर्टिंग की।
विज्ञापन


सीट आवंटन बुधवार को किया जाएगा। यह आवंटन सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की तीन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की चार और एचआईएचटी जौलीग्रांट की छह एमबीबीएस सीटों के साथ ही सीमा डेंटल कॉलेज की 18 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज की 19 बीडीएस सीटों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक : अब तक 2604
सूबे में यूटीयू से संबद्ध और संघटक कालेजों की 12500 बीटेक सीटों के लिए हो रही काउंसिलिंग का पहला चरण ही बेहद धीमा चल रहा है।

विवि ने प्रथम चरण के लिए च्वाइस लॉक करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की हुई है। अब तक केवल 3832 ने पंजीकरण और 2604 ने च्वाइस लॉक कराई है।

हालांकि 4252 छात्र फीस जमा करा चुके हैं लेकिन सही विकल्प न मिलने के चलते वह च्वाइस लॉक नहीं कर पा रहे हैं। इस ऑनलाइन काउंसिलिंग में शुरुआत से ही सन्नाटा जारी है।

एनवायरमेंट, मीडिया कोर्स में सन्नाटा
दून विवि की काउंसिलिंग के दूसरे दिन अपेक्षाकृत कम भीड़ ही नजर आई। हालांकि छात्रों का रुझान पांच वर्षीय मास कम्यूनिकेशन में तो है लेकिन दो वर्षीय पीजी कोर्स में उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

इसी प्रकार एनवायरमेंट के कोर्स में भी छात्रों की भीड़ गायब है। विवि में मंगलवार को भी हुई काउंसिलिंग में सबसे ज्यादा भीड़ लैंग्वेज कोर्स में नजर आई। विवि ने हालांकि बाहरी छात्रों और मेरिटोरियस छात्रों को काउंसिलिंग में विशेष छूट दी है।

यूकेएसईई : बीटेक के लिए जुटी भीड़
उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से मंगलवार से शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग में यूकेएसईई काउंसिलिंग शुरू की गई। काउंसिलिंग के पहले ही दिन छात्रों की काफी भीड़ नजर आई।

विवि के उपकुलसचिव डॉ. अवधेश नौटियाल ने बताया कि बीटेक लेटरल एंट्री के लिए शाम तक 593 ने रिपोर्टिंग की, जिनमें से 592 ने च्वाइस भरी जबकि होटल मैनेजमेंट के लिए 111 ने रिपोर्टिंग की, जिनमें से 108 ने अपनी च्वाइस भरी।

अगस्त में होने वाली रिपोर्टिंग के बाद एक साथ सीट अलॉट की जाएंगी। यूकेएसईई के तहत बुधवार को बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल एंट्री और बीटेक लेटरल एंट्री फॉर बीएससी को रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया है।

आईटीआई : दो दिन में 4500
प्रदेश में आईटीआई की करीब पांच हजार सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला नजर आ रहा है। दो दिन में ही 4500 छात्रों ने अपनी च्वाइस लॉक करा दी है। माना जा रहा है कि नए सत्र में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा आईटीआई में ही रहेगी।

आईटीआई निरंजनपुर के प्राचार्य एके त्रिपाठी ने बताया कि 21 जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसिलिंग में मंगलवार की शाम पांच बजे तक करीब 4800 छात्र पंजीकरण करा चुके थे। इनमें से 4500 छात्र च्वाइस लॉक भी कर चुके हैं।


जबकि करीब पांच हजार सीटों के लिए 25 हजार छात्र काउंसिलिंग के दावेदार हैं। ऐसे में मुकाबला काफी कठिन माना जा रहा है। आईटीआई में 29 जुलाई तक ऑनलाइन काउंसिलिंग का हिस्सा बन सकते हैं। एक अगस्त को सीट अलॉटमेंट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed