{"_id":"47115316fad6483d67601c39cafb880d","slug":"counseling-of-pmt-will-be-starts-form-20th-june-in-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में 20 को होगी पीएमटी की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू में 20 को होगी पीएमटी की काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 19 Jun 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से पीएमटी की काउंसलिंग शुरू हो रही है। वीरवार को विवि के प्रवेश परीक्षा सेल की ओर से मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में शुक्रवार सुबह दस बजे से विवि सभागार में काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। श्रेणीवार वरीयता सूची विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डॉट इन. पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
वरीयता सूची में 1 से 150 तक रहने वाले छात्रों की काउंसलिंग शुक्रवार को सुबह दस बजे से शुरू होगी। 151 से 350 तक के रैंक वाले छात्रों की काउंसलिंग 21 जून को होगी।
विज्ञापन
वहीं, 351 से 600 रैंक वालों की 22 जून को जबकि 601 से 614 वाले छात्रों की काउंसलिंग 23 जून को होगी। परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने यह जानकारी दी।