{"_id":"5404acfdb393d17abfcc6c0d7726d6ae","slug":"counseling-in-nursing-courses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग में दाखिले के लिए एक और मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सिंग में दाखिले के लिए एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Sep 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में नर्सिंग की बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 15 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
अब तक प्रदेशभर में प्रथम चरण के दाखिले पूरे होने के बाद 24 सरकारी और 452 निजी सीटें खाली हैं। हालांकि सीटों की संख्या अभी 15 सितंबर तक और बढ़ सकती है।
कहां कितनी सीटें
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक एएनएम में 10 सरकारी और 135 निजी, जीएनएम में चार सरकारी और 156 निजी, बीएससी नर्सिंग में पांच सरकारी और 132 निजी, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में तीन सरकारी और 18 निजी, एमएससी नर्सिंग में दो सरकारी और 11 निजी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर सरकारी बची हुई सीटें आरक्षित श्रेणी की हैं। हालांकि आरक्षित अभ्यर्थी न आने की दिशा में यह सीटें सामान्य अभ्यर्थी को आवंटित होंगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 15 सितंबर से 23 सितंबर के बीच होगी।
विज्ञापन
सुद्धोवाला में काउंसलिंग
शुल्क के मामले में भी निदेशालय का कहना है कि निजी कॉलेजों की अपनी फीस है, जो छात्रों को देनी होगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग भी सुद्धोवाला स्थित यूटीयू परिसर में ही होगी।