{"_id":"c852e35fef094e00d6651507e8fc767f","slug":"counseling-for-admission-in-pg-in-lu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: जानें, कब है PG कोर्सेज में दाखिले की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: जानें, कब है PG कोर्सेज में दाखिले की काउंसलिंग
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑन कैंपस काउंसलिंग गुरुवार व शुक्रवार को होगी। पीजी कोर्सेज में दाखिले के प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि सोमवार को इस मसले पर एक बैठक हुई।
विज्ञापन
उसमें ऑन कैंपस काउंसलिंग से ही पीजी की खाली सीटें भरने का फैसला किया गया है। करीब 700 के लगभग सीटें अभी खाली चल रही हैं। इसकी जानकारी स्टूडेंट्स को वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, 24 कोर्सेज की कटऑफ सूची तैयार की जा रही है। इन सभी कोर्सेज में दाखिले ऑन कैंपस काउंसलिंग के माध्यम से ही होगें। विभागाध्यक्ष के माध्यम से सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं, डिग्री कॉलेजों में यूजी की दस प्रतिशत बढ़ी सीटों पर दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाई जाएगी। दरअसल क्रिश्चियन पीजी कॉलेज में मैनेजमेंट के विवाद के कारण अभी बढ़ी सीटों पर दाखिले नहीं हुए हैं।
कुछ डिग्री कॉलेजों ने छात्रों को दाखिला नहीं दिया है, वहीं मनमाने ढंग से दाखिला देने की भी शिकायत मिली हैं। फिलहाल एलयू के प्रतिकुलपति प्रो. एके सेन गुप्ता ने इस मामले में सोमवार को बैठक की।