फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Costly Schools Bags in New Session

नए सेशन में स्कूल बैग भी करेंगे जेब हलकी

Thu, 27 Mar 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
इस साल नई किताबों के साथ-साथ स्कूल बैग्स और अन्य सामान भी महंगे हो गए हैं। शहर के बुक स्टोर मालिकों का कहना है कि इस साल बैग्स और अन्य सामान की कीमत में पांच से दस फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

 
माडर्न बुक स्टोर सेक्टर-22 के मालिक राकेश पुरी ने बताया कि इस साल किताबों की कीमत के साथ-साथ बैग्स की कीमत में भी पांच से दस फीसदी बढ़ी है। साथ ही बैग्स की कई नई वैरायटी भी उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन


यहां बैग्स की कीमत 400 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक की रेंज में है। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ स्कूलों जैसे मोतीराम स्कूल सेक्टर-27 और अन्य स्कूलों ने किताबों के सेट में एसेसरीज खत्म की है, जिसे खरीदना अब जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक अपनी इच्छा से एसेसरीज खरीद सकते हैं। वहीं फैंसी बुक स्टोर सेक्टर-7  के मालिक विवेक ने बताया कि बच्चों के बैग्स 700 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है।


इस बार स्कूल बैग्स और अन्य एसेसरीज की कीमत बढ़ी है। सेक्टर-19 स्थित बुक स्टोर मालिक ने कहा कि बैग्स की वैरायटी बच्चों के फेवरेट कार्टून करैक्टर पर है, क्योंकि छोटे बच्चों को यह बैग्स ही ज्यादा पसंद हैं। इस बार ब्रांडेड स्कूल बैग्स की कीमत भी बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed