नौकरी के साथ अब घर बैठे कर सकेंगे बीटेक की पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहां से स्वीकृति मिलते ही काउंसिल इसका संचालन शुरू करने की तैयारी में है। ऐसा पहली बार है जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई को डिस्टेंस लर्निंग मोड से शुरू करने की पहल होगी।
एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन प्रो. अविनाश एस पंत ने बताया कि पिछले कुछ सालों में शिक्षा में इनफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग काफी बढ़ा है। आज आईआईटी समेत दुनिया भर के नामी संस्थानों के प्रोफेसर के लेक्चर्स को इंटरनेट के जरिये ऑनलाइन देखा व सुना जा सकता है।
ऑनलाइन मिलेगा स्टडी मैटीरियल
केंद्र सरकार की ही योजना नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटीईएल) के तहत पहले से ही इंजीनियरिंग के कुछ कोर्स और स्टडी मैटीरियल ऑनलाइन उपलब्ध है।
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए बीटेक की पढ़ाई को डिस्टेंस मोड से करने की तैयारी हो रही है। एआईसीटीई के प्रस्ताव के अनुसार डिस्टेंस मोड के कोर्स में लगभग 50 फीसदी हिस्सा थ्योरी और 50 फीसदी प्रैक्टिकल का होगा।
हालांकि थ्योरी व प्रैक्टिकल के बीच का यह रेशियो संस्थान के अनुसार 60-40 या 40-60 का भी हो सकता है। इनमें से थ्योरी पार्ट स्टूडेंट्स खुद पढ़ेंगे। जबकि प्रैक्टिकल के लिए उन्हें संस्थान में जाना होगा।