फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   correction of mistake in jee mains.

जेईई मेंस आवेदन में 21 से सुधारें गलतियां

Fri, 15 Jan 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jan 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
correction of mistake in jee mains.
जीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (र्जेईई) मेंस 2016 की आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) त्रुटि सुधार का मौका देगा। इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन करेक्शन 21 जनवरी से 31 जनवरी 2016 के बीच कर सकेंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जेईई मेंस के आवेदन में तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं जो कि गलतियों की वजह से परेशान हैं। किसी ने नाम में गलती कर दी है तो किसी ने फोटो लगाने में। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा का माध्यम विकल्प गलत फीड कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे तमाम अभ्यर्थी 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच अपने आवेदन में गलती सुधार कर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक किसी भी अभ्यर्थी को न तो परीक्षा केंद्र का शहर बदलने की छूट मिलेगी और न ही परीक्षा का ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड बदलने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जरूरी विकल्पों में ही अभ्यर्थी त्रुटि सुधार कर सकेगा। त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थी को अलग से चार्ज भी देना होगा। यह पैसा ई चालान या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।


एमसीआई इंस्टीट्यूट के निदेशक सुशील मल्होत्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए यह केवल एक बार इस्तेमाल की जाने वाली सुविधा है। एक बार करेक्शन करने के बाद अभ्यर्थी के लिए त्रुटि सुधार के सभी मौके खत्म हो जाएंगे। लिहाजा, उन्हें सोच समझकर सभी गलतियों का एक बार ही सुधार करना होगा।

यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed