फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation has sent notices to 5 student leaders

5 छात्र नेताओं को 30 लाख के नोटिस

Fri, 08 Aug 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Aug 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
Corporation has sent notices to 5 student leaders

छात्र नेताओं के पोस्टर वार पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। हाल ही में नगर निगम ने 5 छात्र नेताओं को एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ऑडर्स के तहत करीब 30 लाख रुपये के नोटिस भेजे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ और नेताओं के भी पोस्टरों की तस्वीरें ले ली गई हैं और उन्हें अगले हफ्ते तक निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि छात्र संघ चुनावों के लेकर शहर में कई जगह छात्र नेताओं के पोस्टर लगाए जाते हैं। नगर निगम इन पर डिफेसमेंट के तहत कार्रवाई कर रहा है। इन्हें एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ऑडर्स के तहत 6 महीने का एक साथ जुर्माना लगाया है। यदि कोई साबित कर देता है कि उसने पोस्टर कब लगाया था, उसे फिर उतने दिनों का ही जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

 
नोटिस के नाम पर औपचारिकता
नगर निगम की ओर से एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ऑडर्स के तहत लाखों के नोटिस भेजे जाते हैं, लेकिन इनसे निगम को राजस्व हासिल नहीं हो रहा है।

ये पहला मौका नहीं है, 5 महीने पहले मनीमाजरा के 6 शोरूमों को 2.90 करोड़ रुपये जुर्माने के नोटिस भेजे गए थे। इनमें 4 तो ज्वैलर्स ही थे। अभी तक जुर्माने की रकम हासिल नहीं हुई है। इसके अलावा चुनाव के समय पंजाब प्रदेश कांग्रेस पर भी 1.44 लाख का जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने भी जुर्माना अदा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed