{"_id":"0142ff9312286f10e30ff5d2346e5804","slug":"copy-in-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में पेपर बाहर भेजकर मंगाए गए जवाब","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में पेपर बाहर भेजकर मंगाए गए जवाब
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कॉलेज में चल रही परीक्षाओं में खुलेआम और धड़ल्ले से नकल हो रही है यह बात मंगलवार को साबित हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
प्राचार्य की अगुवाई में शिक्षकों की टीम ने सच्चाई जानने के लिए छापेमारी अभियान चलाया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
कई छात्रों के पास सभी सवालों का जवाब लिखा पर्चा मिला। इस पर्चे पर एक छात्र संगठन की मुहर भी लगी है।
अमर उजाला ने किया था नकल का खुलासा
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘डीएवी में नकल का मकड़जाला’ खबर के जरिये कॉलेज में खुलेआम हो रही नकल का खुलासा किया था।
पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन की अगुवाई में परीक्षा के दौरान छापेमारी अभियान चलाया गया।
कई छात्रों से मोबाइल जब्त कर लिए गए। नकल करने के अंदेशे में एक छात्र को पकड़कर पुलिस चौकी भेज दिया गया। चेकिंग के दौरान शिक्षकों की टीम ने नकल के पर्चे भी पकड़े।
विज्ञापन
इन पर्चों पर बहुविकल्पिय प्रश्नों के हल थे और एक विशेष छात्र संगठन की मुहर लगी थी। बताया जा रहा है कि छात्रों ने किसी माध्यम से सभी सवाल बाहर भिजवाए थे, जिनका जवाब अंदर भेजा गया।
पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी
कॉलेज प्राचार्य डॉ. भसीन ने बताया कि वह मामले की शिकायत बुधवार को पुलिस में करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरके जैन ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार को नौ नकलची पकड़े गए।
इनमें प्रथम पाली में पांच, द्वितीय पाली में तीन और तृतीय पाली में एक नकलची शामिल है।
पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'
नकल की जो शिकायतें सामने आ रही हैं, उन पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें शामिल सभी लोग यदि तीन दिन में न सुधरे तो कॉलेज प्रशासन की ओर से दोषियों के खिलाफ सीधे एफआईआर कराई जाएगी।
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज