फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convocation of uptu

UPTU: दीक्षांत समारोह आज, 15 मेधावियों को गोल्ड मेडल

Sat, 11 Jan 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jan 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
convocation of uptu

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का 11 वां दीक्षांत समारोह शनिवार को होगा। सीतापुर रोड स्थित आईईटी कैम्पस में सुबह 10 बजे यह दीक्षांत समारोह शुरू होगा।

विज्ञापन


इसमें नेशनल इनोवेशन काउंसिल के चेयरमैन व प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा मुख्य अतिथि होंगे। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से डीएससी की मानद उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 15 मेधावियों को गोल्ड मेडल व 15 मेधावियों को सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। 44 स्टूडेंट की पीएचडी अवॉर्ड होगी। पहली बार यूपीटीयू अपने दीक्षांत समारोह का लाइव वेब टेलीकास्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यूपीटीयू की वेबसाइट www.uptu.ac.in पर लिंक उपलब्ध होगा। इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न कोर्सों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को डिग्री दी जाएगी।

दीक्षांत समारोह के लिए शुक्रवार तक पांच हजार स्टूडेंट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे। यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।


शुक्रवार को उन्होंने खुद मुख्य पंडाल में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने स्टूडेंट्स को कुलगीत व राष्ट्रगान की प्रैक्टिस करवाने के अलावा मंच संचालन कर रही शिक्षिकाओं को भी कई टिप्स दिए।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सैम पित्रोदा के अलावा कुलाधिपति बीएल जोशी, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed