{"_id":"25a3227c4f1c5f446d6a1cd2ee99c241","slug":"convocation-of-dtu-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीयू का दीक्षांत समारोह 12 को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीटीयू का दीक्षांत समारोह 12 को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12 नवंबर को दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। बवाना स्थित कैंपस के डॉक्टर बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से बीटेक, एमटेक, एमबीए और पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री दी जाएगी। खास बात यह है कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में शोध कार्यों के लिए सराहनीय योगदान वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीटीयू के डीन एकेडमिक और समारोह के चेयरमैन प्रोफेसर एसके गर्ग के मुताबिक, छात्रों को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन विंडो भी ओपन है, ताकि देश समेत विदेश में रहने वाले पासआउट छात्र भी समारोह से जुड़ सकें।
विज्ञापन
इसमें करीब 2000 छात्रों को डिग्री दी जाएगी, हालांकि जो छात्र समारोह में स्वयं भाग नहीं ले पाएंगे, उन्हें 19 नवंबर को डिग्री दी जाएगी। डिग्री लेने से पहले छात्रों को 5 नवंबर तक विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास नो ड्यूज सर्टिफिकेट जमा करवाना जरूरी है। इसके अलावा छात्रों को 11 नवंबर को रिहर्सल में भी आना होगा।
विज्ञापन