फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convocation of bhatkhande university

भातखण्डे में 21 को सजेगी महफिल

Tue, 17 Dec 2013 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
convocation of bhatkhande university

भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 21

विज्ञापन
दिसंबर से शुरू होगा, जिसे पद्मविभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया बांसुरी की कर्णप्रिय प्रस्तुतियों से यादगार बनाएंगे।

दो दिवसीय समारोह में मेधावियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी कमलेश दुबे ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि समारोह का आगाज लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में होगा।

दूसरे दिन मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां कॉलेज के छात्र-छात्राएं सरस्वती वंदना व महाकवि कालिदास की रचनाओं पर आधारित ‘ऋतु मंडनम’ पर नृत्य प्रस्तुति देंगी।

इसके अलावा एमपीए व बीपीए में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणी के मेडल दिए जाएंगे। एमपीए छात्र आसबर्ट विश्वास लायल को सर्वाधिक मेडल मिलेंगे।

उन्हें राय उमानाथ बली स्वर्ण पदक, पुतलीबाई स्मृति स्वर्ण पदक और पं. सखाराम मृदंगाचार्य स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed