{"_id":"5e348b7fdd115cb954a8db6a310b164d","slug":"convocation-in-shanti-sagar-jain-kanya-mahavidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अपनी डिग्री पाकर इतने खुश हुए कि...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्र अपनी डिग्री पाकर इतने खुश हुए कि...
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
श्री शांति सागर जैन कन्या महाविद्यालय एवं शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति एचएस चहल ने कहा कि संस्था की स्थापना का उद्देश्य ये है कि लड़कियां शिक्षा से वंचित न रहें। एक नारी शिक्षित होगी तो समाज शिक्षित होगा। इस दौरान बीए, बीसीए व बीएड की छात्राओं को डिग्री बांटी गईं।
उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में छात्राओं के सुचारु अध्ययन के लिए बीए, बीसीए व बीएड की नियमित कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
डिग्री मिलने की खुशी सभी छात्राओं के चेहरे पर दिख रही थी। सभी ने आगे चलकर अपने पैरों पर खड़ा होने का संकल्प लिया और समाज की सेवा करने की इच्छा जताई।
पुस्तकालय, छात्रावास, मैदान व कंप्यूटर लैब आदि तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।