फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Convocation in rajkiya mahavidyalaya

संदीप और नेहा को मिला रोल ऑफ ऑनर

Sun, 20 Apr 2014 04:26 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Apr 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
Convocation in rajkiya mahavidyalaya

गुड़गांव के सेक्टर-9 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर विभिन्न कोर्सों के 246 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक दिवाकर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

डॉ. अशोक दिवाकर ने विद्यार्थियों से कहा कि देश का भविष्य उनके कंधों पर टिका है। आज देश की जो हालत है, उसे बदलने के लिए आगे आएं।

डिग्री लेने का अर्थ सिर्फ नौकरी खोजना नहीं है। भ्रष्टाचार, काला धन, गरीबी, महिला अपराध जैसे दंश समाज को खोखला कर रहे हैं। समाज निर्माण की भूमिका निभाना भी युवाओं का दायित्व है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचना और आंकड़े पूर्ण शिक्षा नहीं हैं, बल्कि सूचना पर सोच, सोच पर शोध, शोध पर बोध और उस बोध को जीवन में धारण करना ही शिक्षा है।

समारोह की शुरुआत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुषमा चौधरी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। बीए के विद्यार्थी संदीप गुप्ता और बीबीए की नेहा लोहिया को कॉलेज स्तर पर रोल ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास कम्युनिकेशन की निधि दूबे, बीसीए के अरुण और बीकॉम छठे सेमेस्टर के नितिन पांचाल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कॉलेज कलर प्रदान किया गया। 21 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए। एनसीसी के 27 कैडेट्स भी सम्मानित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed