फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Convocation in Govt College of Education

दीक्षांत समारोह में 260 होनहार हुए सम्मानित

Thu, 27 Mar 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
Convocation in Govt College of Education
समाज को बेहतर दिशा दिखाने और आज के बच्चों के लिए भावी शिक्षकों को रोल मॉडल की तरफ खुद को साबित करना होगा। देश की तरक्की में सबसे अधिक योगदान शिक्षकों का होता है।
विज्ञापन


यह बात चंडीगढ़ के डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस ने कही। हंस मंगलवार दोपहर बाद गवर्नमेंट कालेज ऑफ एजूकेशन (गवर्नमेंट बीएड कालेज) के 58वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


इस मौके पर 260 युवाओं को बीएड और एमएड की डिग्री प्रदान की गई। इन विद्यार्थियों में 226 बीएड,30 एमएड और 4 बीएड इन योगा शामिल थे। कालेज प्रिंसिपल डा.हर्ष बतरा ने अपने संबोधन में साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कालेज के रिसर्च जर्नल द एजूकेशनल बैकन के तीसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। समारोह में बीएड और एमएड टॉपर छात्र-छात्राओं को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। एमएड में जयश्री टॉपर, श्रुति पाहवा दूसरे और सुखविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।

बीएड में प्रतिभा बेदी पहले, बबिता दूसरे और शिनम शर्मा को तीसरे स्थान पाने पर ट्राफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तीन ब्लाइंड छात्रों नवल कुमार, अमितोज और मुकुल को भी बीएड डिग्री से नवाजा गया।

बीएड योग की डिग्री पाने वालों में रूबी राय, सुनील शर्मा, संदीपिका कौर और ज्योति कुमारी शामिल हैं। कालेज के एल्युमनी वीके नागपाल को भी विशेष रुप से सम्मानित किया गया।  

टॉपर से बातचीत
शुरू से ही टीचर बनने का लक्ष्य: जयश्री
एमएड टॉपर जयश्री का सपना शुरू से ही टीचर बनना रहा है। सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ा रही जयश्री अपनी टीचर नंदिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। लिखना इनकी हॉबी में शुमार है।

उन्होंने कहा कि बेटी होने पर भी उनके अभिभावकों ने हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। चंडीगढ़ साहित्य अकादमी से भी जुड़ी हुई हैं। लिखने की शौकीन जयश्री की रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।


बीएड योग में बनी टॉपर: रुबी राय
दीक्षांत समारोह में बीएड योग में टॉप करने पर रूबी राय को सम्मानित किया गया। पीयू में भी इन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। बचपन से ही अध्यात्मिक में रुचि होने के कारण इन्होंने योग में बीएड की। अपनी सफलता का श्रेय भाई अलोक राय और गुरु कुलवंत सिंह और अरविंद को देती हैं। किताबें पढ़ना और घूमना इनकी हॉबी में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed