फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   convent schools_admissions_chandigarh

अभिभावक ध्यान दें, यहां दो दिन जमा नहीं होंगे फार्म

Wed, 11 Dec 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
convent schools_admissions_chandigarh

सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल स्कूल में एलकेजी में दाखिले के लिए बुधवार को भी अभिभावक फार्म जमा कराने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


आवेदन फार्म में दी जानकारी अनुसार 12 और 13 दिसंबर को स्कूल में वार्षिक समारोह के कारण आवेदन फार्म जमा नहीं होंगे।

15 और 16 दिसंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अभिभावकों को 17, 18 और 19 दिसंबर में तीन दिन ही आवेदन फार्म जमा करने का मौका मिल सकेगा।

शहर के चार कान्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए ट्राइसिटी के सैकड़ों अभिभावक बुधवार को भी सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस में पहुंचे।

बुधवार से सभी कान्वेंट स्कूलों ने अपनी वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करने की सुविधा खत्म कर दी। दोपहर 3 बजे से पहले ही कान्वेंट स्कूलों के बाहर अभिभावकों की लंबी लाइनें लग चुकी थी।
विज्ञापन


आवेदन फार्म रिजेक्ट होने के बाद बहुत से अभिभावकों के पास दूसरा आवेदन फार्म नहीं था। कई अभिभावक तो बच्चे का आवेदन फार्म जमा कराने के लिए आधे दिन की छुट्टी लेकर कान्वेंट स्कूलों में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों पर फार्म 50 से 100 रुपये में
सभी कान्वेंट स्कूलों ने आवेदन फार्म स्कूल वेबसाइट पर 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक जारी किए थे। अभिभावक निशुल्क आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते थे।

बुधवार को वेबसाइट से सभी स्कूलों ने डाउनलोड की सुविधा वापिस ले ली। चारों कान्वेंट स्कूल के आवेदन फार्म रद्द होने पर अभिभावक आसपास के सेक्टरों की बुक शॉप पर भागदौड़ करते रहे।


सेक्टर-32 सेंट ऐंस स्कूल में पहुंचे एक अभिभावक ने बताया कि आवेदन फार्म का फॉरमेट गलत होने के कारण उन्हें उसी सेक्टर की दुकान से 5 पेज का फार्म 100 रुपये में लेना पड़ा। अन्य स्कूलों के फार्म के लिए भी अभिभावक काफी दौड़ लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed