फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   convent schools_admissions_chandigarh

कॉन्वेंट में एडमिशन फॉर्म जमा कराना है तो ये पढ़ें

Wed, 11 Dec 2013 09:39 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
convent schools_admissions_chandigarh
शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों में अभिभावक पूरी तरह से भरे हुए आवेदन 19 दिसंबर तक ही जमा करा सकेंगे। वेदन फार्म दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच में ही जमा होंगे। चार बजे के बाद किसी को भी स्कूल में एंट्री की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को यूकेजी और एलकेजी की करीब 710 सीटों के लिए वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करने का आखिरी दिन था।

वैसे इस बार अभिभावकों को आवेदन फार्म जमा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील से लेकर इंजीनियर तक को कान्वेंट स्कूल आवेदन फार्म में गलतियों के कारण वापस घर भेज रहे हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों की तुलना में कान्वेंट स्कूलों ने पूरी तरह भरे हुए आवेदन फार्म जमा करने को लेकर काफी सख्ती बरती हुई है।

बच्चे की फोटो पर नाम, एक भी अभिभावक का फार्म पर हस्ताक्षर छूटने या आवेदन फार्म में कोई भी जानकारी में गलती पर आवेदन फार्म तुरंत रद्द किया जा रहा है।

पिछले सालों में जिन चार कान्वेंट स्कूलों में दो दिन में ही 500 से 700 फार्म जमा हो जाते थे, इस साल, प्रत्येक कान्वेंट स्कूलों में दो दिन में 80 से 150 फार्म ही मुश्किल से जमा हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन में सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन स्कूल में 100, सेक्रेड हार्ट स्कूल में करीब 80, कार्मल कान्वेंट में 140 और सेंट ऐंस में करीब 150 फार्म जमा किए गए हैं।

भवन में 100 सीटों के लिए 1619 आवेदन
सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों की पहली पसंद हैं। प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए मंगलवार को आवेदन का आखरी दिन था।

1619 अभिभावकों ने दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरा है। मंगलवार को आवेदन के आखिरी दिन 300 से अधिक अभिभावक फार्म भरने के लिए लाइनों में लगे।

स्कूल प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार आवेदन कुछ अधिक आए हैं। ईडब्ल्यूएस की 25 सीटों के लिए 19 आवेदन फार्म आए हैं। स्कूल 18 जनवरी को सुबह 9 बजे लकी ड्रा निकालेगा।


सेंट जोन हाई स्कूल सेक्टर-26 की प्रिंसिपल कविता दास के मुताबिक एप्लीकेशन फार्म भरने में ही अभिभावक काफी गलतियां कर रहे हैं।

सीबीएसई ने स्कूलों को एंट्री लेवल पर बच्चे और अभिभावकों से जुड़ी पूरी जानकारी सही लेने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में बच्चे और स्कूल को काफी दिक्कतें आती हैं।

काफी अभिभावकों को दोबारा फार्म भरने के लिए कहा है। अभिभावकों को हमने पूरा दो हफ्ते का समय दिया है। फिर भी फार्म भरने में काफी गलतियां पाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed