फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   convent schools_admissions_chandigarh

कान्वेंट स्कूलों में दाखिला कराना है तो ये जरूर पढ़ें

Tue, 10 Dec 2013 10:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
convent schools_admissions_chandigarh
शहर के चार कान्वेंट स्कूलों में केजी और एलकेजी की करीब 710 सीटों के लिए आवेदन फार्म जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पहले ही दिन सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल के बाहर आवेदन फार्म जमा करने के लिए करीब घंटा पहले ही अभिभावक पहुंच गए।

लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा इस बार आवेदन के लिए दस दिन का समय दिए जाने के कारण पिछले सालों की तरह आवेदन फार्म जमा करने के लिए मारामारी देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


पहले दिन कान्वेंट स्कूलों में 150 से 250 तक आवेदन फार्म जमा हुए। स्कूलों ने अभिभावकों की सुविधा के लिए अलग-अलग कांउंटर भी बनाए हैं।  
 
कान्वेंट में सिर्फ 3 से 4 बजे जमा होंगे आवेदन फार्म  
सभी चार कान्वेंट स्कूलों में 3 से 4 बजे के बीच ही आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। इसके बाद या पहले अभिभावकों को स्कूल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

कई अभिभावकों को फोटो पर तिथि और ओरिजनल बर्थ सर्टिफिकेट्स नहीं होने के कारण वापिस घर जाना पड़ा।

कान्वेंट के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी
बच्चे के मूल जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कापी
- सभी डॉक्यूमेंट की ऑरिजनल कापी
- बच्चे का अभिभावकों के साथ एक महीने के भीतर खींचा गया तारीख के साथ फोटो
- बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो तारीख के साथ
- सिबलिंग या अन्य किसी कैटेगरी का प्रमाण पत्र साथ होना चाहिए।
- आवेदन फार्म पर मां और पिता दोनों के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं।

सरकारी स्कूलों में कम आवेदन
शहर के सभी सरकारी स्कूलों में भी प्री-नर्सरी और नर्सरी स्तर पर दाखिले के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा होंगे। सरकारी स्कूलों में सीटों के मुकाबले 50 से 60 फीसदी आवेदन ही आए हैं। शहर के वीआईपी सेक्टरों में भी सीटों से कम ही आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed