अब फ्री मिलेगी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में दो स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए गोमतीनगर व चिनहट के एक-एक स्कूल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरूआत की जा रही है।
इसमें स्टूडेंट्स को इंग्लिश में किताबें दी जाएंगी और उन्हें कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाया जाएगा। अगर यहां पर प्रयोग सफल हुआ तो आगे और दूसरे सरकारी प्राइमरी स्कूलों में इसकी शुरूआत की जा सकती है।
इसके तहत कक्षा एक व कक्षा दो के छात्रों को पूरी तरह इंग्लिश माध्यम से ही पढ़ाई करवाई जाएगी और कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम को मिलाकर पढ़ाया जाएगा।
इन स्कूलों में होगी मुफ्त इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी की ओर से राजधानी के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें से जो आवेदन आएं हैं उनमें से बेहतर शिक्षकों को छांटकर उन्हें इन स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई करवाने के साथ ही पुरानी व्यवस्था के तहत निशुल्क ड्रेस और मिड-डे मील दिया जाएगा। जिन दो स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी उसमें गोमतीनगर के पूरे गौरी प्राइमरी स्कूल और चिनहट का प्राइमरी स्कूल शामिल है।
वहीं चिनहट ब्लॉक के सभी सरकारी प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में अब स्टूडेंट्स का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे हर स्टूडेंट्स के शैक्षिक स्तर का रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसे कम्प्यूटर में फीड किया जाएगा। ताकि इसका एनॉलिसिस किया जा सके।