{"_id":"d4f5aeb9e81550e3e6b584950c1a6ded","slug":"convent-school-draw-for-admission-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"710 सीटों के लिए नौनिहालों की आज खुलेगी किस्मत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
710 सीटों के लिए नौनिहालों की आज खुलेगी किस्मत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए बुधवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। सेंट जोन स्कूल में 2014-15 सत्र के लिए यूकेजी, सेक्रेड हार्ट-26, कार्मल कान्वेंट-9 और सेंट ऐंस-32 में यूकेजी की करीब 710 सीटों के लिए नौनिहालों की किस्मत खुलेगी।
इन सीटों के लिए ट्राइसिटी से 4150 अभिभावकों ने आवेदन किया है। एक सीट के लिए प्रत्येक स्कूल में औसतन 6 से 7 दावेदार होंगे। अभिभावकों के बीच भी कई दिन से लकी ड्रा को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है।
कम फीस और क्वालिटी एजूकेशन के कारण कान्वेंट स्कूल अभिभावकों की पहली प्राथमिकता रहते हैं। शिक्षा विभाग ने इस साल लकी ड्रा में अभिभावकों के शामिल होने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। कान्वेंट स्कूल द्वारा लिए गए सभी आवेदन का लकी ड्रा निकालना ही होगा।
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों ने मंगलवार को जारी की आवेदन लिस्ट
शिक्षा विभाग के कड़े आदेशों के बाद आखिर मंगलवार को शहर के कान्वेंट स्कूलों ने आवेदन लिस्ट जारी कर दी है। सेंट जोन की लिस्ट में 935 आवेदन, कार्मल कान्वेंट लिस्ट में 930 और सेक्रेड हार्ट में 988 आवेदन फार्म आए हैं।
अगले दिन जारी होगी लिस्ट
कान्वेंट स्कूल बुधवार को 3 बजे के बाद लकी ड्रा निकालेंगे। ऐसे में पूरे प्रोसेस में 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। कान्वेंट स्कूलों से मिली जानकारी अनुसार लकी ड्रा में सफल बच्चों के नाम की लिस्ट अगले दिन सुबह 11 बजे तक स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। लकी ड्रा में सफल बच्चों के दाखिले और फीस संबंधी जानकारी भी स्कूल अभिभावकों को देंगे।
अभिभावक इन बातों का रखें ख्याल
- लकी ड्रा के समय परिवार के सदस्य के पास आवेदन स्लिप होना जरूरी है।
- लकी ड्रा से 15 मिनट पहले ही स्कूल में पहुंच जाऐं।
- कान्वेंट स्कूलों ने सिर्फ एक अभिभावक को एंट्री देने का फैसला लिया है।
- बच्चों को लकी ड्रा के समय स्कूल के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी।
- लकी ड्रा से पहले लिस्ट में अभिभावक बच्चे का नाम जरूर चेक कर लें।
विवेक हाई स्कूल ने जारी की फाइनल लिस्ट
सेक्टर-38 स्थित शहर के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल ने नर्सरी में दाखिले के लिए प्वाइंट सिस्टम के तहत दाखिला किया है। मंगलवार दोपहर बाद स्कूल प्रशासन ने 100 सीटों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। स्कूल चेयरमैन एचएस मामिक ने कहा कि प्वाइंट सिस्टम में सिबलिंग, सेक्टर में रहने वाले और एल्युमनी को तव्वजो दी गई है।