फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   contract teacher of rajiv gandhi navodaya vidyalaya.

फैसला वापस, नहीं हटेंगे नवोदय विद्यालयों के संविदा शिक्षक

Fri, 19 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
contract teacher of rajiv gandhi navodaya vidyalaya.

राजीव गांधी नवोदय विद्यायलों का ढांचा स्वीकृत होते ही शासन ने इन स्कूलों के पूर्व के शिक्षकों के सभी पदों को समाप्त करने के शासनादेश के आठ दिन बाद अपने फैसले को बदलते हुए संविदा शिक्षकों को फिलहाल नहीं हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शासन ने आठ फरवरी को राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का ढांचा स्वीकृत करते हुए इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के पूर्व के सभी पदों को समाप्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


प्रतिनियुक्ति के आधार पर हो तैनाती
अपर मुख्य सचिव एस. राजू की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया कि नए ढांचे के अनुसार टीचिंग स्टाफ की तैनाती केवल प्रतिनियुक्ति के आधार पर करके इन विद्यालयों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में पूर्व के सभी पदों को समाप्त किए जाने से प्रदेश भर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के संविदा शिक्षकों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया था। संविदा शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष चमोली ने कहा कि मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराए जाने के बाद शासन की ओर से शासनादेश को संशोधित किया गया है।


अपर मुख्य सचिव एस. राजू की ओर से 16 फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि इन विद्यालयों में पूर्व से संविदा पर कार्यरत शिक्षकों की सेवाएं अगले आदेशों तक समाप्त ना की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed