फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   contract teacher gives warning to chief minister hooda

कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स की सीएम हुड्डा को 'धमकी'

Tue, 09 Sep 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Sep 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
contract teacher gives warning to chief minister hooda

कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को रेगुलर करने के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आश्वासन के बावजूद हरियाणा राजकीय अनुबंध अध्यापक संघ की नाराजगी दूर नहीं हुई है। संघ का कहना है कि यदि सरकार ने चार दिनों में नियमित किए जाने के संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं की तो 12 सितंबर को शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने आए संघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया था कि कॉन्ट्रैक्ट टीचर सरकार की तीन वर्ष के रेगुलराइजेशन की नीति की शर्तों को पूरी करते होंगे तो सरकार को उन्हें नियमित करने में कोई दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव एसएस ढिल्लो को फोन पर आदेश दिए कि विधि परामर्शी से मामले में तुरंत राय लेकर आवश्यक कदम उठाएं।

विज्ञापन

12 को करेंगे सामूहिक अवकाश

contract teacher gives warning to chief minister hooda

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद अध्यापक नेता दिनेश यादव और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कॉन्ट्रैक्ट टीचरों की तीन वर्ष की नीति की सभी शर्तें पूरा करने के बाद भी शिक्षा विभाग के रेगुलर न किए जाने की समस्या को गंभीरता से सुना।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियाें की व्यक्तिगत जिद के कारण ही कॉन्ट्रैक्ट टीचरों के रेगुलराइजेशन का मामला लटका हुआ है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशाें के बाद संघ को न्याय की उम्मीद बंधी है, लेकिन यदि सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट टीचरों के साथ न्याय नहीं किया तो वे 12 को सामूहिक अवकाश लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही संघ 14 सितंबर को रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकरआगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, अनुबंध अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव, महासचिव भूपेंद्र सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वजीर सिंह, मुख्य संगठन सचिव बलबीर सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed