फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   contract basis employees will be regular in punjab university

कान्ट्रैक्ट कर्मियों को पीयू का बहुत बड़ा तोहफा

Thu, 04 Feb 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
contract basis employees will be regular in punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी में कई वर्षों से अनुबंध (ठेका) के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को प्रशासन बड़ा तोहफा देने जा रहा है। कर्मचारियों को जल्द स्थायी किया जा सकता है। पीयू की ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी (जेसीएम) ने अस्थायी (ठेके पर तैनात) कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा की अगुवाई में कमेटी गठित की थी।

विज्ञापन


कमेटी ने 31 दिसंबर 2015 तक अस्थायी तौर पर (बिना ब्रेक) सात साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को नई पॉलिसी में शामिल किया है। 31 दिसंबर तक सात साल पूरे हो चुके कर्मचारियों को दस साल की नौकरी पूरी होते ही कमेटी ने रेगुलर करने की मुहर लगा दी है। मामले में अब 6 फरवरी को होने वाली सिंडीकेट मीटिंग में मुहर लगेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीयू में करीब 300 कर्मचारी ठेके पर कई वर्षों से काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को मेरिट के आधार पर ही नियुक्त किया था। लेकिन ओवरएज होने के कारण कई कर्मचारी रेगुलर भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए। पीयू प्रशासन अब नई पॉलिसी के तहत आने वाले कर्मचारियों को पक्का करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू में नॉन टीचिंग स्टाफ की 755 पोस्ट मंजूर हैं। जिनमें से करीब 350 पदों पर स्थायी नियुक्ति हो चुकी है। बचे हुए पदों पर 10 साल नौकरी या 3650 घंटे काम कर चुके ठेका कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रपोजल है।


आउटसोर्स करने का किया विरोध
सूत्रों के अनुसार ठेका कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने को लेकर कुछ अधिकारियों ने विरोध भी किया। मीटिंग में आउटसोर्स से पीयू की सीक्रेसी को लेकर भी कई सदस्यों ने सवाल उठाए। फिलहाल इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed