फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   continuously 9th time ABVP won dav student union election.

डीएवी छात्रसंघ में लगातार नौवीं बार एबीवीपी ने फहराया परचम

Mon, 31 Aug 2015 11:30 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Aug 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
continuously 9th time ABVP won dav student union election.

(फोटो- उपाध्यक्ष पद पर विजयी भावना)

विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में लगातार 9वीं बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जीत का परचम फहराया है। हालांकि, इस बार एबीवीपी के लिए एनएसयूआई ने जीत मुश्किल कर दी। 39 वोटों के नजदीकी मुकाबले में एबीवीपी के राकेश नेगी अध्यक्ष चुने गए।

महासचिव पद पर आर्यन के सचिन थपलियाल ने 53 मतों से जीत दर्ज की। आर्यन की यह लगातार तीसरी जीत है। संगठन का कॉलेज में यह आठवां महासचिव होगा। उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप की भावना विजयी रहीं। सहसचिव (आरती पाल) और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (गुड्डी) का पद निर्दलीय की झोली में गया जबकि कोषाध्यक्ष के लिए एसएफआई की कनिका रावत चुनी गईं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह नौ बजे से डीएवी कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। 15 टेबल पर 3433 वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड के नतीजे आने शुरू हुए तो एबीवीपी की धड़कने बढ़ गईं। कई बार एनएसयूआई के प्रत्याशी मोहन भंडारी ने बढ़त ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी राउंड की काउंट‌िंग तक दिलचस्प रहा मुकाबला

continuously 9th time ABVP won dav student union election.

(फोटो में- अध्यक्ष पद व‌िजेता राकेश नेगी, माला पहने दायें से दूसरे)

पहले राउंड का परिणाम आने के बाद एबीवीपी के राकेश नेगी को 424 और एनएसयूआई के मोहन भंडारी को 405 वोट मिले। नजदीकी मुकाबला यहीं खत्म नहीं हुआ। कई बार दोनों प्रत्याशियों के बीच दो से पांच वोटों का अंतर रहा।

जब मतगणना खत्म हुई तो दोनों प्रत्याशियों के जीत का अंतर 19 था, लेकिन कुछ दूसरे बैलेट बॉक्स में अध्यक्ष के वोट निकलने की वजह से जीत का अंतर बढ़कर 39 हो गया गया।

दूसरी ओर, महासचिव पद पर भी जंग रोचक रही। यहां आर्यन के प्रत्याशी सचिन थपलियाल, सत्यम के प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा और पट्टू ग्रुप के प्रत्याशी महाजन सिंह के बीच मुकाबला रहा। आर्यन के सचिन शुरू से ही बढ़त पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर नरेंद्र और महाजन के बीच उठापटक चलती रही।

रोमांचक मुकाबले में आर्यन ने जीता महासचिव पद

continuously 9th time ABVP won dav student union election.

तीसरे राउंड तक दोनों के बीच अंतर 100 वोटों से अधिक पहुंच गया। हालांकि चौथे राउंड में अंतर कम हुआ और सचिन ने 53 वोटों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप की भावना शुरू से ही बढ़त पर रही। उनके सामने छह प्रत्याशी थे लेकिन भावना के सामने कोई नहीं टिक पाया।

सहसचिव पद पर मुकाबला काफी रोमांचक रहा। यहां महज पांच वोटों के अंतर से आरती पाल ने अर्ची नौटियाल को हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला रोचक रहा। यहां कनिका रावत ने श्वेता नेगी को पांच वोट से हराया।

विवि प्रतिनिधि पद पर आर्यन संगठन की बागी कार्यकत्री गुड्डी ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए विकास ग्रुप के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को कड़ी टक्कर दी। गुड्डी ने यह चुनाव 584 वोटों के भारी अंतर से हराया।

सांसद तरुण विजय ने एबीवीपी को बधाई
डीएवी कॉलेज में लगातार नौंवी बार एबीवीपी की अध्यक्ष पद पर जीत के बाद राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह डीएवी में विद्या और विकास के अभियान की जीत है। कहा कि प्रदेश में केसरिया बयार की आहट शुरू हो चुकी है।

आंकड़ों में देखिए चुनाव की प्रमुख बातें

continuously 9th time ABVP won dav student union election.

किसे कितने वोट
अध्यक्ष
राकेश नेगी (एबीवीपी) : 1497
मोहन भंडारी (एनएसयूआई) : 1458
नितिन रमोला (निर्दलीय) : 354
जीत का अंतर : 39

उपाध्यक्ष
भावना (दिवाकर ग्रुप) : 1429
वंदना रावत (युवा सेना) : 548
जीत का अंतर : 881

महासचिव
सचिन थपलियाल (आर्यन) : 1021
नरेंद्र शर्मा (सत्यम) : 968
जीत का अंतर : 53

सहसचिव
आरती पाल (निर्दलीय) : 1147
अर्ची नौटियाल (निर्दलीय) : 1142
जीत का अंतर : 5

कोषाध्यक्ष
कनिका रावत (एसएफआई) : 1036
श्वेता नेगी (विकास ग्रुप) : 1031
जीत का अंतर : 5

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
गुड्डी (निर्दलीय) : 1379
विरेंद्र सिंह रावत (विकास ग्रुप) : 795
जीत का अंतर : 584

दस साल में डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष
वर्ष ------ अध्यक्ष
2006 ---- संग्राम सिंह पुंडीर (एनएसयूआई)
2007 ---- जितेंद्र रावत मोनी (एबीवीपी)
2008 ---- राहुल रावत (एबीवीपी)
2009 ---- आशीष बहुगुणा (एबीवीपी)
2010 ---- अंशुल चावला (एबीवीपी)
2011 ---- आशीष रावत (एबीवीपी)
2012 ---- महेश जगूड़ी (एबीवीपी)
2013 ---- सिद्धार्थ राणा (एबीवीपी)
2014 ---- पारस गोयल (एबीवीपी)
2015 ---- राकेश नेगी (एबीवीपी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed