{"_id":"c0ed8ac43e929a029ac06fe93001fac0","slug":"continue-waiting-list-for-admission-to-cu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू में एडमिशन के लिए वेटिंग लिस्ट जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीयू में एडमिशन के लिए वेटिंग लिस्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। सूची में शामिल अभ्यर्थी 24 जुलाई से पूर्व प्रवेश के लिए सीयू में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीयू में 15 स्नातकोत्तर विषयों की कुल 540 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था। मेरिट में रहे अभ्यर्थियों के लिए 18 से 21 जुलाई तक एडमिशन की गई। अब शेष बची सीटों के लिए सीयू ने प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया है।
विज्ञापन
एमएससी फिजिक्स, एमएससी बायोलॉजी, एमएससी इन्वायरमेंट साइंस, एमएससी मैथ, एमएससी आईटी, लाइब्रेरी साइंस, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए एजूकेशन, एमए अर्थशास्त्र, एमए सोशियल वर्क, एमबीए, एमबीए टूर एडं ट्रैवल, एमए न्यू मीडिया कम्यूनिकेशन और एमए जर्नलिज्म विषय में प्रवेश के लिए 6777 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
सीयू के वीसी प्रो. योगिंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के चयन की सूची विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर 28 जुलाई को जारी कर दी जाएगी।
प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्यालय धर्मशाला में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा विवि में फैक्स और ई-मेल askus.cuhimachal@gmail.com के माध्यम से विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने का भी प्रावधान किया है।