फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cut-off for BCom Women PG College

महिला पीजी कॉलेज में बीकॉम की कटऑफ जारी

Tue, 01 Jul 2014 02:32 AM IST
शैलेष अरोरा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेष अरोरा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
cut-off for BCom Women PG College

महिला विद्यालय पीजी कॉलेज में बीकॉम की 280 सीटों के लिए सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी की गई। इस साल बीकॉम रेग्युलर की मेरिट पिछले साल के मुकाबले अधिक रही।

विज्ञापन


रेग्युलर सीट के लिए जनरल कटऑफ 97.20 परसेंट रही, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 7 परसेंट अधिक है।

इससे साफ जाहिर है कि इस साल बीकॉम में प्रवेश पाना आसान नहीं होगा। मेरिट लिस्ट में शिवांगी पांडेय टॉप पर रही।

कॉलेज में बीकॉम में रेग्युलर की 160 और सेल्फ फाइनेंस की 120 सीटों के सापेक्ष कुल 686 आवेदन आए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार ओबीसी और एससी की मेरिट डाउन रही।
विज्ञापन


ओबीसी की कटऑफ पिछले साल 90.6 रही थी जबकि इस साल ये घट कर 75.6 पर ही रह गई।

इस तरह से इसमें 15 परसेंट की गिरावट रही। इसी तरह एससी की मेरिट पिछले साल जहां 82.6 तक पहुंची थी। इस साल 74.8 परसेंट पर ही रुक गई।

बीकॉम रेग्युलर की दूसरी वेटिंग लिस्ट जनरल कैटेगरी की काउंसलिंग 7 जुलाई को होना तय है।

जबकि ओबीसी श्रेणी में दूसरी वेटिंग लिस्ट की स्थिति इसी तिथि पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर जारी की जाएगी।

बीएससी व बीएससी होम साइंस की मेरिट व वेटिंग लिस्ट मंगलवार को घोषित की जाएगी।

2 जुलाई को बीए की 900 रेग्युलर व 60 सेल्फ फाइनेंस सीटों की मेरिट जारी होगी। सभी मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed