फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress started boostup for assembly elections.

चुनाव के लिए बूस्टअप में जुटी है कांग्रेस

Tue, 09 Sep 2014 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Sep 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
congress started boostup for assembly elections.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 12 सितंबर को होने हैं। प्रदेश कांग्रेस की टीम इस बहाने पूरी दिल्ली को बूस्टअप करने में जुटी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद, कुलजीत सिंह नागरा, अध्यक्ष अरविंदर सिंह व ऑस्कर फर्नांडिस के रोजाना आधा दर्जन सभाएं हो रही हैं। सभाएं बेशक बैंकट हॉल या बंद हॉल में ज्यादा हैं लेकिन वहां विधानसभा के सक्रिय युवा व बुजुर्ग सभी तरह के पदाधिकारी व नेताओं को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें-डीयू इलेक्शन में नया ट्रेंड, घर तक पहुंचे प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार और फिर केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद दिल्ली में राजनीतिक अस्थिरता का दौर है। सरकार बनाने की कसरत में बेशक भाजपा जुटी है लेकिन कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि सरकार किसी की नहीं बनेगी।

सिर्फ चुनाव ही दिल्ली में स्थिरता का ऑप्शन है। यही वजह है कि जहां आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल विधानसभा स्तर पर सभाएं कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी जुट गई है।

पढ़ें-डीयू का ये विभाग है डूसू का गढ़

दिल्ली के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता पूरी दिल्ली में कार्यक्रमों का संयोजन कर रहे हैं। सोमवार को सुल्तानपुरी, रानीबाग व कुछ अन्य जगह डूसू चुनाव को लेकर कार्यक्रम थे। मंगलवार को विधायक दल के नेता हारून यूसुफ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, तुगलकाबाद, कृष्णा नगर, मुस्तफाबाद में सभाएं रखी गई हैं।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यूं तो कांग्रेस छात्रसंघ के चुनाव में सीधे तौर पर कुछ नहीं करता। लेकिन कांग्रेस का संगठन है तो क्षेत्रीय नेता डीयू में पढ़ रहे छात्रों से संपर्क करके एनएसयूआई के लिए वोट की गुजारिश जरूर करता है।

वहीं कांग्रेस नेता यह भी मान रहे हैं कि कम से कम डूसू चुनाव की बैठक व सभा के माध्यम से एकबार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बूस्टअप हो रहा है। जहां भी सभा कर रहे हैं भाजपा और आप के क्रियाकलापों से लोगों अवगत करा रहे हैं।

उत्तराखंड के सीएम ने NSUI के लिए मांगे वोट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छात्रों से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के लिए वोट मांगे। अपने दिल्ली आवास पर प्रवासी उत्तराखंड निवासी, मजदूर और कर्मचारी संगठनों से जुड़ी एक सभा को संबोधित किया। सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस, उत्तराखंड के राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप व विजय सारस्वत, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सचिव प्रकाश जोशी भी शामिल हुए।

हरीश रावत ने सभी में कहा देश में आज अच्छे दिन के भ्रम को तोड़ने की जरूरत है। भाजपा के 100 दिन में अच्छे दिन की पोल खुल गई है। कांग्रेस और उसके छात्र संगठन को फिर से मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने शक्ति उत्तराखंड केउपचुनाव में दिखा दी है। उत्तराखंड केदारनाथ आपदा केबाद नई करवट ले रहा है। सभा का संचालन हरिपाल रावत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed