{"_id":"6f44fce282f278688bf63e0cd63959fe","slug":"confrenece-at-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई पर विश्वविद्यालय में हाेगा मंथन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एफडीआई पर विश्वविद्यालय में हाेगा मंथन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में शुक्रवार से दो दिन के राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान फोरन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट(एफडीआई) की संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर मंथन होगा।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी करेंगे। सेमीनार में देश भर से 130 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और 70 के करीब शोध पत्र पढ़ेंगे।
सेमीनार में हिस्सा लेने आने वाले शिक्षाविदों में एनआईटी कुरूक्षेत्र एनआईटी के प्रो. राजेंदे कुमार, मुंबई से प्रो. एलजी बुरंगे, जम्मु विश्वविद्यालय से प्रो. जसवीर, सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रो. मंजीत सिंह, अनुपमा पीयूआरसी बठिंडा से प्रो. आरके महाजन सहित तमिलनाडु, मुंबई, अलीगढ़ सहित पूरे देश भर से विशेषज्ञ जुटेंगे।
विज्ञापन
इसमें एफडीआई के असर सहित हर पहलू पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। सेमीनार में निकलने वाले निचोड़ को रिपोर्ट के रूप में भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन