{"_id":"aae5ff6df52de7a1944353258f348443","slug":"condidate-facing-problem-due-to-clat-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट के इस नियम से मुश्किल में कैंडिडेट्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लैट के इस नियम से मुश्किल में कैंडिडेट्स
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) ने इस बार अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाल दिया है। दरअसल, पहली बार क्लैट ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों को अपनी संस्थान की प्राथमिकता भी बतानी पड़ रही है। अभ्यर्थी तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा संस्थान उनके लिए बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लैट का आयोजन 8 मई 2016 को होगा। क्लैट की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। पहली बार परीक्षा आयोजक राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ ने छात्रों के सामने लॉ यूनिवर्सिटी के चयन का भी विकल्प रख दिया है।
विज्ञापन
एक अभ्यर्थी ने बताया कि उन्हें यह मालूम नहीं है कि कौन सी लॉ यूनिवर्सिटी को पहले प्राथमिकता देनी चाहिए और इस प्राथमिकता से इतर किस यूनिवर्सिटी में कितनी रैंक पर एडमिशन मिलता है। टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि क्लैट के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को भलीभांति यह सोच लेना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता में कौन से संस्थान हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट के माध्यम से गत वर्षों का सीट अलॉटमेंट भी देखना चाहिए।
विज्ञापन
यह हैं क्लैट एडमिशन वाले संस्थान
- नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर।
- द नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल।
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर।
- गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर।
- राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब।
- द नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्चि।
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज एंड रिसर्च इन लॉ, रांची।
- डीएस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम।
- महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई।
- नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद।
- द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिशियल साइंसेज, कोलकाता।
- हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर।
- डा. राम मनोहर लोहियात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ।
- चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना।
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा।
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, असम।
- द तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, त्रिचुरापल्ली।