{"_id":"ea53cc607e08dbf1e5497fc8f727654e","slug":"computer-lab-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर लैब बनाने का रास्ता खुला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कंप्यूटर लैब बनाने का रास्ता खुला
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रस्तावित आईसीटी (इनफॉरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी) योजना शुरू करने का रास्ता खुल गया है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की हाईपावर कमेटी से इस योजना को हरी झंडी मिल गई है। सोमवार तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना को राज्य के 500 स्कूलों में शुरू किया जाना है। पिछले दो साल से इसके लिए स्कूलों के चयन आदि की प्रक्रिया चल रही थी।
पीपीपी में संचालित होगी योजना
योजना बूट माडल (बिल्ड ऑन आपरेट ट्रांसफर) में पीपीपी में संचालित होगी। इसके लिए चयन एजेंसी को लैब स्थापित करने के साथ ही अगले पांच साल तक उसे संचालित करने, लैब असिस्टेंट आदि को प्रशिक्षण देने का भी काम करना होगा। इसके बाद लैब विद्यालयी शिक्षा विभाग को स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया गया कि यह योजना करीब 80 करोड़ रुपये की है। इसके तहत विद्यालय में स्थान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विद्यालयी शिक्षा विभाग की होगी। योजना फिलवक्त हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों में शुरू की जानी है। उत्तराखंड बोर्ड के सिलेबस के आधार पर कंप्यूटर आधारित पाठ्य सामग्रियों के जरिए स्कूलों में ई-क्लासेस भी शुरू होंगी। 19 अगस्त को इसके लिए टेंडर होगा।
विज्ञापन
आईसीटी को ग्रुप आफ मिनिस्टर्स की स्वीकृति मिल गई है। सोमवार तक शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। अगले शिक्षा सत्र तक राज्य के 500 स्कूलों में आईसीटी लैब शुरू हो जाएंगी।
- मनीषा पवार, सचिव विद्यालयी शिक्षा
आईसीटी के लिए जिलावार चयनित स्कूल
जिला--------संख्या
नैनीताल - 61
अल्मोड़ा - 52
बागेश्वर - 10
पिथौरागढ़ - 40
ऊधमसिंह नगर - 32
चंपावत - 15
पौड़ी - 82
चमोली - 45
हरिद्वार - 10
टिहरी - 52
उत्तरकाशी - 33
देहरादून - 46
रुद्रप्रयाग - 22
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें