फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer education necessary from 10th to graduation

10वीं से ग्रेजुएशन तक पढ़ाया जाएगा कंप्यूटर

Sat, 04 Jan 2014 05:05 PM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
computer education necessary from 10th to graduation

हाईस्कूल, इंटर और ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स को अब परंपरागत विषयों के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए उनकेपाठ्यक्रम में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) क्षेत्र के विभिन्न पेपर जैसे वेब पेज डिजाइनिंग, कम्प्यूटर लैंग्वेज, आईटी फंडामेंटल आदि सम्मिलित किए जाएंगे।

नेशनल वोकेशनल एजूकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनवीईक्यूएफ) योजना के अंतर्गत ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलिट) के बीच एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें नाइलिट को एआईसीटीई ने विभिन्न कक्षाओं के लिए आईटी विषयों का सिलेबस तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। नाइलिट के‘ए’ और ‘ओ’ लेवल कोर्स को ग्रेजुएशन के विषयों के साथ पढ़ाने के लिए अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 9वीं से 12वीं क्लास के लिए नाइलिट सिलेबस तैयार कर रहा है। इस योजना के अमल में आने के बाद इन क्लास के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ ही रोजगार मिलने में आसानी होगी।

‘बी. वोक’ की मिलेगी डिग्री
इस योजना के अंतर्गत नाइलिट विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन करेगा, जिस संस्थान से एमओयू साइन होगा।

वहां के संबंधित कोर्स के स्टूडेंट को कॉलेज में पढ़ाए जाने वाले विषयों के साथ ही कुछ टेक्निकल पेपर पढ़ाए जाएंगे। इन टेक्निकल पेपर को पढ़ाने का काम नाइलिट की ओर से एक्रेडिटेड संस्थान करेंगे।

यह संस्थान स्किल नॉलेज प्रोवाइडर के रूप में काम करेंगे। जैसे किसी स्टूडेंट ने नाइलिट से एमओयू साइन कर चुकी यूनिवर्सिटी में बीएससी में एडमिशन लिया तो उसे विषयों के साथ ही नाइलिट अपने यहां के ‘ओ’ लेवल का कोर्स कराएगा।

नाइलिट अपने यहां पढ़ाए गए कोर्स के नंबर संबंधित यूनिवर्सिटी को भेज देगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट को जो मार्कशीट देगी उसमें नाइलिट के कोर्स के नंबर भी होंगे।

स्टूडेंट को जो डिग्री दी जाएगी उसका नाम बेचलर ऑफ वोकेशनल (बी. वोक) इन आईटी विद स्पेशलाइजेशन इन एनसीआईटीपी (नाइलिट सर्टिफाइड आईटी प्रोफेशनल) होगा।

2 लेवल का कोर्स तैयार, 5 की चल रही तैयारी
इस योजना में सात लेवल हैं। लेवल पांच से सात तक में ग्रेजुएशन को शामिल किया गया है। इसके लिए लेवल पांच में नाइलिट के ‘ओ’ लेवल कोर्स के पेपर और लेवल सात में नाइलिट के ‘ए’ लेवल कोर्स के पेपर पढ़ाए जाएंगे।


इनको एआईसीटीई ने अनुमति दे दी है। ‘ए’ लेवल में 10 पेपर, जबकि ‘ओ’ लेवल में चार पेपर शामिल हैं। लेवल एक से चार तक के लिए सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

इनमें से क्लास 9वीं में लेवल एक में शामिल पेपर, 10वीं में लेवल दो के पेपर, 11वीं में लेवल तीन के पेपर और 12वीं में लेवल चार के पेपर शामिल किए जाएंगे।

क्लास 9वीं से 12वीं तक के लिए नाइलिट सीबीएसई और अन्य स्कूल एजूकेशन बोर्ड से टाईअप करेगा। सभी लेवल के वोकेशनल कोर्स में पढ़ाई का समय निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed