फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer collester in lucknow university

केमिस्ट्री शोधार्थियों को कंप्यूटर क्लस्टर की सौगात

Thu, 12 Sep 2013 11:49 PM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
computer collester in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में कंप्यूटेशनल रिसर्च के लिए कंप्यूटर क्लस्टर की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कंप्यूटर क्लस्टर का उद्घाटन किया। कंप्यूटर क्लस्टर के लिए यूजीसी की ओर से लविवि को अनुदान मिला था।

क्लस्टर कंप्यूटर के इंचार्ज प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि क्लस्टर कंप्यूटर में एक मास्टर नोड और पांच नोड्स हैं। सभी नोड्स में 16 प्रोसेसर्स हैं जो कुल मिलाकर 96 कोर हो जाते हैं।


उनके अनुसार शोध करने वाले छात्र-छात्राएं इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। विभाग में क्लस्टर कंप्यूटर पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

क्लस्टर कंप्यूटर में कई सारे कंप्यूटर एक साथ मिलकर किसी समस्या का एक साथ समाधान करते हैं। इससे कंप्यूटर की काम करने की गति बढ़ जाती है।

सिंगल कंप्यूटर की तुलना में क्लस्टर कंप्यूटर कास्ट इफेक्टिव होता है। इस अवसर पर प्रो. एके सेनगुप्ता, प्रो. अकील अहमद समेत कई शिक्षक मौजूद थे। क्लस्टर कंप्यूटर का उपयोग साइंटिफिक कंप्यूटिंग में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed