{"_id":"14cf932f4531e69059d70cc36c797ce4","slug":"complete-prepreation-for-cheating-in-up-baord-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: यूपी बोर्ड परीक्षा में फिर नकल की पूरी तैयारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शर्मनाक: यूपी बोर्ड परीक्षा में फिर नकल की पूरी तैयारी
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाख दावों के विपरीत यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर नकल करवाने की जमीन तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
नकल माफिया के दबाव के चलते पहले तो उन स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया जिन्होंने झूठी सूचनाएं दी थीं। दूसरी ओर स्कूलों से परीक्षा केंद्रों की दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया।
गोसाईंगंज स्थित रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज के छात्रों को करीब 22 किलोमीटर दूर सदर क्षेत्र के हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाना पड़ेगा।
इसी तरह लालबाग स्थित अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज में विकास नगर स्थित आरडी पब्लिक स्कूल और बालागंज स्थित पटेल आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों को परीक्षा देने जाना होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए जारी हुई हुई केंद्र सूची में ऐसे ही कई परीक्षा केंद्र हैं जिनके अभ्यर्थियों को परीक्षा देने काफी दूर जाना होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी केंद्र नीति में इस बार कॉलेज से परीक्षा केंद्र की दूरी के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
इसके चलते हुआ यह कि केंद्र निर्धारण के समय कॉलेज से परीक्षा केंद्र की दूरी का ध्यान ही नहीं रखा गया। जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने शनिवार को 153 परीक्षा केंद्रों के साथ ही शिफि्टंग सूची भी जारी की गई है।
शिफि्टंग सूची में कई कॉलेज ऐसे हैं जिनका परीक्षा केंद्र काफी दूर बना दिया गया है। बंथरा स्थित लखनऊ पब्लिक एकेडमी में अमावां के गांधी आदर्श विद्यालय का परीक्षा केंद्र डाला गया है।
दोनों स्कूलों के बीच करीब 16 किलोमीटर की दूरी है। बांसमंडी चौराहा स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र को ही लें। यहां विकास नगर क्षेत्र में स्थित अभिलाषा कॅरिअर कॉन्वेंट कॉलेज का सेंटर आया है।
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज को ही लाजपत नगर चौक के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों कॉलेजों की दूरी परीक्षा केंद्र से काफी ज्यादा है।
श्री जय नारायण इंटर कॉलेज में बिजनौर के जेबी मेमोरियल और गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों कॉलेज परीक्षा केंद्र से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
इसी तरह राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में मड़ियांव के न्यू होप कॉर्मल हाईस्कूल का सेंटर डाला गया है। ऐसा नहीं है कि केवल स्ववित्तपोषित विद्यालयों को दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के परीक्षा केंद्र भी काफी दूर-दूर बनाए गए हैं। सीतापुर रोड स्थित शिया इंटर कॉलेज का सेंटर काफी दूर अमीनाबाद इंटर कॉलेज में डाला गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में भी दूरी संबंधी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। माल के आरडीकेपी इंटर कॉलेज का सेंटर गहदेव के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में डाला गया है। ऐेसे में परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।