फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compartment exam results today, click here

कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज, यहां क्लिक करें

Thu, 07 Nov 2013 09:26 PM IST
अमर उजाला/मोहाली
अमर उजाला/मोहाली Updated Thu, 07 Nov 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
Compartment exam results today, click here

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का नतीजा घोषित किया जाएगा। नतीजा बोर्ड की वेबसाइट पर ही घोषित होगा।

विज्ञापन


यह जानकारी वीरवार को बोर्ड मैनेजमेंट की तरफ से दी गई। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, विद्यार्थी शनिवार सुबह 10 बजे से बोर्ड वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान ही ओपन स्कूल वाले विद्यार्थियों का भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इसके साथ ही बोर्ड मैनेजमेंट ने मार्च 2014 में होने वाली परीक्षा के लिए भी दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।

बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, जो विद्यार्थी इस दौरान कंपार्टमेंट या अपनी कारगुजारी बढ़ाने के लिए परीक्षा देना चाहते है। उन्हें 29 नवंबर तक बिना लेटफीस के दाखिला फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लेटफीस से दाखिला फार्म भरे जाएंगे। छह दिसंबर तक 500 रुपये, 13 दिसंबर तक एक हजार रुपये और 20 दिसंबर तक दो हजार लेटफीस के साथ दाखिला फार्म भरे जाएंगे।

वहीं, बोर्ड मैनेजमेंट ने साफ किया है कि इस शेड्यूल में कि सी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा फीस व फार्म दोनों इकट्ठे जमा करवाएंगे।


ऐसे देखना होगा रिजल्ट
विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू पीएसईबी डॉट एसी डॉट आईएन पर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। जहां पर साइड में रिजल्ट का कॉलम बना हुआ। उस पर क्लिक करना होगा। तो एक पेज और खुलेगा। उस पर बने कॉलम में विद्यार्थी को अपना रोल नंबर भरना होगा।

उसके बाद कंप्यूटर की स्क्रीन पर रिजल्ट डिसप्ले हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed