{"_id":"d50a6bb0e34d5b5cb4202984dc5ee56c","slug":"community-college-in-national-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू होगा कम्युनिटी कॉलेज ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू होगा कम्युनिटी कॉलेज
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 May 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पीजी कॉलेज में इस शैक्षिक सत्र 2014-15 से कम्युनिटी कॉलेज शुरू किया जाएगा। यूजीसी ने कम्युनिटी कॉलेज के तहत दो डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस एक वर्षीय कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट को मानदेय भी दिया जाएगा। इनका कोर्स कॅरिकुलम इंडस्ट्री के एक्सपर्ट डिजाइन करेंगे।
इंडस्ट्री के एक्सपर्ट कॉलेज में पढ़ाने भी आएंगे और स्टूडेंट को स्किल बेस्ड ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें इंडस्ट्री भेजा जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट का प्लेसमेंट आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन
यानी मुफ्त में पढ़ाई के साथ मानदेय और अच्छे प्लेसमेंट की सुविधा अब स्टूडेंट्स को एक साथ मिलने जा रही है।
नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि यूजीसी की ओर से कम्युनिटी कॉलेज खोले जाने को हरी झंडी मिल गई है।
इसमें दो डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसमें डिप्लोमा इन ऑफिस ऑटोमेशन एंड ई-गवर्नेंस का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स चलाने के लिए यूजीसी ने 70.3 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
पहले शैक्षिक सत्र के लिए 37.65 लाख रुपये और दूसरे शैक्षिक सत्र के लिए 32.65 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस कोर्स को चलाने के लिए आईटी इंडस्ट्री के एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।
वही इसका कोर्स डिजाइन करेंगे और यहां पढ़ाने भी आएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट को आईटी इंडस्ट्री में ट्रेनिंग के लिए भी भेजा जाएगा।
इसका फायदा यह होगा कि सीधे प्लेसमेंट हो सकेगा। वहीं, दूसरा डिप्लोमा कोर्स एकाउंट एंड बैंकिंग का शुरू किया जा रहा है। इसके लिए भी यूजीसी ने आर्थिक मदद दी है।
इसमें बैकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट की सहायता से कोर्स को डिजाइन करवाया जा रहा है और वह यहां पर क्लास पढ़ाने भी आएंगे।
इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट बैकिंग सेक्टर के लिए क्या-क्या जरूरी चीजें हैं, उन्हें समझ पाएंगे और इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार ही पढ़ाई कर सकेंगे।
इसके बाद प्लेसमेंट में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इन दोनों ही एक वर्षीय कोर्सेस में एक-एक हजार घंटे की पढ़ाई और इंडस्ट्री ट्रेनिंग कराई जाएगी।
इसमें जो स्टूडेंट दाखिला लेंगे, उन्हें एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। फिलहाल, इन दोनों ही डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिला लेने से स्टूडेंट्स को कॅरिअर संवारने में काफी मदद मिलेगी।