{"_id":"21fb66774eb0e1f811724ecd9291ef7f","slug":"commotion-morning-evening-released-results-of-b-tech","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हंगामा, शाम को बीटेक का रिजल्ट जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सुबह हंगामा, शाम को बीटेक का रिजल्ट जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के मान्यता में देरी का हवाला देकर रोके गए रिजल्ट का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। आरकेजीआईटी में रिजल्ट जारी न होने से आक्रोशित छात्रों ने सुबह हंगामा किया।
विज्ञापन
वहीं कालेज प्रशासन के हरकत में आने से शाम सात बजे रिजल्ट भी घोषित हो गया। कालेज चेयरमैन ने छात्रों को 17 अप्रैल तक का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन के छह घंटे बाद ही बीटेक सिविल फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट उत्तर प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आरकेजीआईटी में रिजल्ट रुकने के चलते दो दिन से जारी हंगामे से कालेज प्रशासन भी हरकत में आ गया है। कालेज के प्रशासनिक अधिकारी विपुल गोयल ने बताया कि कालेज की ओर से पिछले साल 15 मई से पहले ही मान्यता के लिए आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन
मान्यता का लेटर 15 मई को कालेज को जारी भी हो गया था। भ्रम के चलते विवि ने सिविल फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट रोक दिया था। मान्यता की स्थिति साफ होने पर शनिवार शाम को ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।
बीबीडीआईटी में अभी स्थिति नहीं साफ
बीटेक सिविल फर्स्ट ईयर के रोके गए रिजल्ट को लेकर महानगर के बीबीडीआईटी और आरकेजीआईटी कालेज में छात्रों न जमकर हंगामा किया। आरकेजीआईटी में तो दूसरे दिन भी छात्रों ने हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जहां आरकेजीआईटी में रिजल्ट का मसला सुलझ गया है, वहीं बीबीडीआईटी में स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है।